दुष्कर्म का आरोपी मजदूर बनकर काट रहा था फरारी, चढ़ा पुलिस के हत्थे-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस ने दुष्कर्म के दो साल पुराने मामले में यह कार्रवाई की है। प्रकरण 28 अक्टूबर 2023 का है, जब पीडि़ता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज और पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश पर पुराने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं वृताधिकारी नगर अनुज डाल के नेतृत्व में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनियां द्वारा टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी धनेसिंह को जयपुर के बगरू क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान बदलकर डायपर फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। फिलहाल आरोपी से गहन अनुसंधान जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!