Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक का पैर कटकर अलग हो जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के सूडसर से जुड़ी है। जहां पर टोडरमल ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई। युवक को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अब परिजन ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित है और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है।





