ज्वैलर्स संचालक से दस लाख की मांग कर दी गालियां, देख लेने की धमकी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। ज्वैलर्स के संचालक के घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए दस लाख की मांग करने वाला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में नोखा गांव के रहने वाले रामदेव सोनी पुत्र अमरचंद सोनी ने हनुमान,गोपीकिशन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 दिसंबर की शाम से 29 दिसंबर की रात के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि सोमवार की रात को आरोपी दो गाडिय़ों में सवार होकर आए और उसके घर पर आते ही धमकी दी। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उससे दस लाख रूपए की मांग की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि 21 दिसंबर की रात को भी जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो आरोपी दुकान पर आए और दस लाख की मांग की थी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!