Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लांट में गार्ड की नौकरी करने वाले युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाने के सोलर प्लांट कावनी की है। जहां पर 15 जनवरी की रात को करीब साढ़े नौ बजे के आसपास सोलर प्लांट मेें काम करने वाले वार्ड 16 निवासी सुखविन्द्रसिंह ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार यादवेन्द्र ने रिपोर्ट दी है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी है।





