मुक्ताप्रसाद: घर का गेट आगे से किया बंद और पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग- Bikaner News 

 Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला पर जानलेवा हमला करने और पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी संध्या पुत्री लोकेश तंवर ने भुवनेश,बंटी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 दिसंबर की रात को 11 बजे के आसपास रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 की है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने पिता के घर पर थी।

 

इसी दौरान खिड़ी के पास आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे खिड़की के पास रखा हुआ सामान जल गया। प्रार्थिया ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने गेट के बाहर कुंडी लगा दी। प्रार्थिया के अनुसार उसके पति के साथ तलाक का मामला न्यायालय में है। इसी का ेलेकर ससुराल पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!