पुष्करणा ओलंपिक सावे पर प्रथम विष्णुरूपी दूल्हे को मिलेगी बाइक, कर्मवान फाउंडेशन ने की पुरस्कारों की घोषणा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 10 फरवरी को पुष्करणा ओलंपिक सावा है। जिसको लेकर शहर में जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में अग्रणी रहने वाले कर्मवान फाउंडेशन भी पुष्करणा सावे में विष्णु रूपी दूल्हों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पंडि़त राजेन्द्र किराडू, अशोक ओझा, अशोक ओझा गुरूजी, कर्मवान फाउंडेशन के वेद व्यास ने जानकारी दी।

प्रेेस वार्ता में बताया कि कर्मवान फाउंडेशन के बैनर तले विष्णु रूप में आने वाले प्रथम 11 दूल्हों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। नत्थुसर गेट के अंदर यह सम्मान समारोह होगा। जिसमें अनेक लोग शामिल होंगे
प्रेस वार्ता में बताया गया कि 1000 वर्ष पुरानी परंपरा को पुष्करणा समाज निरतंर निभा रहा है। जिसमें सामूहिक रूप से पुष्करणा समाज की बालिकाओं की शादी समारोह आयोजित किया जाता रहा है। पहले ये ओलंपिक सावा चार वर्षो से होता था लेकिन अब इसे दो वर्षेा से कर दिया गया है।

 

पंडि़त राजेन्द्र किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरे के दिन इस ओलंपिक सावे की तारीखों का एलान विद्धान लोगों की सहमति से किया जाता है। किराडू ने बताया कि यह अबूझ सावा होता है। जिसमें कोई भी शादी कर सकता है और किसी भी प्रकार के मुहूर्त की आवश्यकता नहंी होती है।

 

कर्ममवान फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रथम विष्णुरूपी 11 दूल्हों का सम्मान किया जाएगा। इस पूरे सम्मान समारोह को केसरियो लाड़ो सम्मान का नाम दिया गया है। व्यास ने बताया कि प्रथम विष्णुरूपी दूल्हे को बाइक दी जाएगी। दूसरे नंबर पर आने वाले 55 इ्रच को एलईडी टीवी, तीसरे नंबर आने वाले दूल्हे को वाशिंग मशीन दी जाएगी। चौथे-पांचवे दूल्हे को ऑरो वाटर दिया जाएगा। इसके अलावा 6 अन्य दूल्हों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पोस्टर का विमोचन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!