108 वर्षो से जारी है आयोजन,आज भी परंपरा को निभा रहे भक्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में मिगसर माह की थाली का भोग अर्पण, महाआरती-विशेष श्रृंगार मिग्सर थाली का भोग लगाया साथ ही बाबा रामदेव का किया विशेष श्रृंगार 4 दिसम्बर 2025 बीकानेर लक्ष्मीनाथ मंदिर किया गया।
मिग्सर थाली भोग का लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क स्थित बाबा रामदेवजी के भी विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई। आयाजनकर्ता पं. गोपाल ओझा ने बताया कि मिग्सर मास में आयोजित महाप्रसाद का आयोजन लगातार पिछले निरंतर 109 वर्षों से किया जा रहा है, जो की बीकानेर के विख्यात ज्योतिष आचार्य स्व पंडित जेठामहाराज चौथानी ओझा ने इसको प्रारंभ किया था। उनके पुत्र स्व. ज्योतिष पंडित रामदेव ओझा( लाल टोपी) के सान्निध्य में जारी है। झूला पार्क में बाबा रामदेव जी मंदिर में आरती और विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान पंडित किशन ओझा नारायण दास ओझा, अनिल ओझा, भैरु छंगाणी, सुशील छंगाणी, गोविंद,सुनील ओझा काना, मनु, भाजपा नेता महावीर रांका टीम, चंद्रेश हर्ष, दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!