तलाई की आगोर पर बने अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर आज निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तलाई की आगोर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। इस सम्बंध में संजय व्यास ने शिकायत करते हुए बताया था कि जनता प्याऊ के पास व्यासों की तलाई की आगोर पर कच्चा, पक्का अतिक्रमण किया गया है जो कि तलाई की आगोर पर है। शिकायत के आधार पर निगम ने एक टीम का गठन किया। आज टीम ने नोड़ल अधिकारी चिराग गोयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया। निगम दस्ते ने तलाई की आगोर पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रदीप चारण, द्धारका प्रसाद, सुनील कुमार, भूपेश कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, अनिल तंवर, मुकेश कुमार, राधाकिशन शामिल रहें। हालांकि इसको लेकर एकतरफा कार्रवाई करने का भी विरोध जताया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों के ही अतिक्रमण हटाए गए है जबकि कई और अतिक्रमण है। जिन पर निगम की टीम ने कार्रवाई नहीं की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!