जिला कलक्टर ने ली बैठक,इन अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे के दिए निर्देश-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि एमपी-एमएलए लैड के कार्यों की स्वीकृति जल्द निकाल कर उन्हें समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाएं। कार्य एजेंसी पीडब्ल्यूडी हो, विद्युत विभाग हो या कोई अन्य विभाग, सभी कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

गांवों में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था करें सुनिश्चित
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए ये निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने बैठक में गांवों में प्रतिदिन साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पीएम आवास के कार्यों को अधिक से अधिक मस्टरोल जारी कर यथा शीघ्र पूर्ण करवाएं।

संपर्क पोर्टल परिवेदना निस्तारण में बढ़ाएं संतुष्टि लेवल
बैठक में सीईओ जिला परिषद सोहन लाल ने संपर्क पोर्टल में परिवेदना निस्तारण को लेकर संतुष्टि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही एमपी-एमएलए लैड, स्वच्छ भारत मिशन, डीएमएफटी, पाइका, बीएडीपी, मनरेगा, मातृभूमि से कर्मभूमि, संपर्क पोर्टल इत्यादि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति बढ़ाने को कहा। सीईओ ने सभी विकास अधिकारियों से कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने के दौरान अगर कोई गांव गलती से छूट गया हो या कोई लिपिकीय त्रुटि हो तो उसे जल्द भिजवाने के निर्देश दिए।

 

सभी कार्यों की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग
सीईओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मैजिक पिट का निर्माण करवाने, मनरेगा के वर्ष 2023-24 के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने, पंचायत पौधशाला नियमित चलने, मस्टरोल समय पर जनरेट करने,स्वच्छ भारत ग्रामीण के कार्यों ब्लॉक वाइज रिव्यू करने, सामुदायिक स्वच्छता परिसर की प्रोग्रेस बढ़ाने, सभी विकास अधिकारियों को एक साथ डिमांड भिजवाने,एमपी लैड के पूरे होने वाले कार्यों को जियोटैग कर ई-साक्षी पोर्टल पर पूर्ण दिखाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

नए जॉइनिंग वाले कनिष्ठ लिपिकों को मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश
बैठक में सीईओ जिला परिषद ने विभाग में नए ज्याइन करने वाले कनिष्ठ लिपिकों से परिचय लिया और उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन करने को कहा। साथ ही कहा कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़़ेंगे।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में पंचायती राज एसीईओ प्रियंका तिलानिया, ग्रामीण विकास एसीईओ दिलीप कुमार, कोलायत बीडीओ वीरपाल, नोखा के महावीर प्रसाद, पांचू के जसवंत बिश्नोई, लूणकरणसर के किशोर, श्री डूंगरगढ़ के मनोज कुमार, खाजूवाला, पूगल के गोपाला राम, बज्जू खालसा से त्रिभुवन सिंह समेत जिला परिषद के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!