कंपनी के पार्टनर ने ही कंपनी को लगाया 57 लाख का चूना,बिना अनुमति अपने परिजनों के खातों में पैसे डालने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फूड प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर द्वारा लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में नागणेची जी स्कीम पवनपुरी के रहने वाले अंकित बाफना पुत्र विनोद बाफना ने राजीव सोनी,उसके पिता मनोहर सोनी और माँ अरूणा सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना फूड प्राइवेट लिमिटेड रानी बाजार क्षेत्र में 1 जनवरी 2024 से 8 मई 2025 के बीच की है।

 

परिवादी ने बताया कि उसने आरोपी राजीव सोनी के साथ मिलकर फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू की। जिसमें ड्राई फू्रटस व अन्य खाद्य पदार्थो का प्रोसेसिंग,पैकेजिंग,थोक बिक्री व वितरण का काम था। परिवादी ने बताया कि अकाउंटिग का पूरा काम राजीव सोनी के जिम्मे था। परिवादी ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट,बिक्री रजिस्टर,खरीद रजिस्टर,स्टॉक रिकॉर्ड,देनदारों की सूची के बारे में जांच की तो पता चला कि कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपी ने बोर्ड की बिना अनुमति के कंपनी के खातों से 57 लाख 40 हजार रूपए अलग-अलग तारीखों को अपने पिता मनोहर सोनी,माँ अरूणा सोनी व खुद के खातों में ट्रांसर्फर कर दिए। परिवादी ने बताया कि राजीव सोनी ने पूर्व नियोजित तरीके से कंपनी से धोखाधड़ी कर लाखों का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!