बदहाल शहर की सड़कें, सीवरेज के गढ्ढे भी जस के तस, कातेला ने लिखा पत्र-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की बदहाल सड़कों को लेकर हर कोई आक्रोशित है। इसी बीच उपनगर गंगाशहर में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला ने सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि बीकानेर शहर की सड़कों की खऱाब स्थिति आपके समक्ष लाना चाहता हूँ। बीते कई महीनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में सिवरेज से संबंधित कार्य कराए गए हैं, किंतु कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों को पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किया गया है। इसके कारण अनेक सड़कें लंबे समय से टूटी हुई पड़ी हैं।

 

सिवरेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, परंतु उसके पश्चात मरम्मत का कार्य समय पर नहीं किया गया। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, सड़क की सतह धंस चुकी है और मलबा फैला हुआ है। इन हालातों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, इससे सांस की दिकत हो रही है लोगो में नशों में दर्द भी बढ़ रहा है वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। कातेला ने लिखा कि प्रधानमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान खोदे गए खड्डे भी आज तक नहीं भरे गए है।

 

पुरे बीकानेर का हाल खऱाब है जबकि वर्तमान मे विधायक, सांसद, सरकार सब एक ही दल के है। अत: आपसे अपेक्षा है कि सिवरेज कार्य के कारण एवं बरसो से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि आमजन को राहत मिल सके और यह विश्वास पुन: स्थापित हो सके कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!