Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बारात से लौट रही कार के बेकाबू होकर पलट जाने और एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर साहवा क्षेत्र में बारात से लौट रही एक बेकाबू हो गयी। बेकाबू होने के कारण पलट गयी। कार के पलटने से कार में सवार मनीष जाट नाम के युवक की मौत हो गयी। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार मनीष अपने साथियों के साथ टिडियासर गांव से बारात में गया था। शुक्रवार देर रात ये सभी कार से वापस घर लौट रहे थे।बनियाला और रैयाटुण्डा के बीच दीपक ने कार को लापरवाही और तेज गति से चलाया, जिससे कार पलट गई। हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



