गमछे से गला घोंट कर हत्या करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस नेे आज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस टीम ने आईजी हेमंत कुमार शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा के निर्देशों पर सीओ नोखा जरनैल ङ्क्षसह के निकट सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह की टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की है। इस सम्बंध में 11 जनवरी को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी माँ का गमछे से गला घोंटक हत्या कर दी।

 

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर तकनीकी साक्ष्य को जुटाया और सूचनाएं संकलित कर आरोपी की तलाश की। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किए जाने के कारण तकनीकी साक्ष्य भी सीमित थे, ऐसे में फिर भी पुलिस ने सूझबुझ व मेहनत से आधुनिक जांच पद्धतियों का उपयोग किया।

 

पुलिस ने घटना के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाले औैर पदचिन्हों से बारीकी से जांच की। जिसके बाद पुलिस ने कई गांवों में पैदल सघानी तलाशी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नानुराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी आलोक सिंह, कांस्टेबल बलवान, शिवप्रकाश, ओमप्रकाश, शंकरलाल, कैलाश, सुमित आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!