दो थानों की टीमों ने कार्रवाई, एमडी के साथ पकड़ा युवक को-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवकों को पकड़ा है।

पहली कार्रवाई- नोखा पुलिस टीम ने रोही नोखा गांव में 3 फरवरी की शाम को कार्रवाई करते हुए रितिक नाम के युवक के पास से 10.48 ग्राम अवैध एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी कार्रवाई- नयाशहर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गणेश फील्ड के पास आवेश नाम के युवक के पास से 1.96 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!