बॉर्डर क्षेत्र में फिर मिला ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा संदिग्ध सामान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाकिस्तान की और से लगातार बॉर्डर क्षेत्र मेंं नापाक हरकतें की जा रही है। कभी नशीले पदार्थो की तस्करी ड्रोन से तो कभी कुछ। ऐसी ही खबर बीकानेर के खाजूवाला से लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर बीती रात को सीयासर चौगान में एक एयर बेलून मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था। ग्रामीणों ने गुब्बारे की सूचना सरपंच को दी जिसके बाद जानकारी मिलते ही सरपंच खलील खां ने तुरंत इसकी सूचना खाजूवाला पुलिस को दी।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाजूवाला पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए देर रात तक एयर बेलून की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बेलून में कोई भी संदिग्ध अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में पूर्व में भी इस प्रकार के पाकिस्तानी लिखे एयर बेलून मिलते रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर सीमा क्षेत्र के ग्रामीण पूरी तरह सतर्क रहते हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु के दिखने पर तत्काल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!