Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अचानक कान में दर्द होने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 1 फरवरी 2026 की है। इस सम्बंध में बंगलानगर के रहने वाले हरीराम पुत्र मोड़ाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा अशोक जो कि करीब 20 वर्ष का है। वह हैदराबाद काम करने के लिए गया हुआ था। वापिस आया तो कान में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर उसे पीबीएम ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे चैक करते हुए मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




