
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर में पुलिस विद्यार्थी चौपाल का आयोजन किया गया। विद्यार्थी पुलिस चौपाल बेसिक पीजी महाविद्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनियां मौजूद रहीं। इस दौरान पूनियां ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टॉफ के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। पूनियां ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया पर भडकाऊ, वैमनस्याता फैलाने वाले लोगों की तुरंत जानकारी देवे ताकि ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सके।



पूनियां ने साइबर अपराध को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ फोटो अपलोड़ ना करें, उनकी पोस्ट,रील को शेयर ना करें, उनकी तरफ आकर्षित नहीं को लेकर जानकारी दी गयी। पूनियां ने कहा कि मोबाइल पर अन आवश्यक आने वाले लिंक को टच ना करें तथा अनजान लोगों द्वारा भेजे गए ओटीपी किसी को नहीं बताएं।

ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दे ताकि इन पर लगाम लगाई जा सके। पूनियां ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने और वाहन चलाते समय हेलमेट,सीट बैल्ट लगावे ताकि दुर्घटना से बचा जा सकें। पूनियां ने नशा मुक्ति को लेकर जानकारी दी गई और महिलाओं,बालकों पर होने वाले अत्याचारों से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो पुलिस को सूचना देवें।



