बेटे और माँ के साथ मारपीट, रिश्तेदार दंपति पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिश्तेदारों द्वारा मारपीट करने ओर बीच बचाव करने आई महिला को चोटिल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में फतीपुरा का बास निवासी पुष्पादेवी ने सदर पुलिस थाने में कुलिश, मीनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 जनवरी की रात को 10 बजे प्रार्थिया के घर की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके बेटे के साथ दोनो ने मारपीट की। जब वह छुडाने के लिए बीच बचाव करने के हिसाब से गई तो मुझे लात मारते हुए गिरा दिया। जिससे उसके हसली की हड्डी टूट गयी और भंयकर दर्द होने लगा। प्राार्थिया ने बताया कि इस दौरान जब मेरा दोहिता, बेटी आए और उठाकर ले गए। प्रार्थिया ने बताया कि आसपास के लोग आए तब तक दोनेा भाग गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थिया के अनुसार आरोपी उसके बेटे के साले व साले की पत्नी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!