बेटे-बहु पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेटे,बहु द्वारा अपने ही परिजनों पर कुल्हाड़ी से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कपूरीसर कालू के रहने वाले चैनाराम पुत्र खुभाराम ने अपने बेटे केशराराम और बहु संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 नवंबर की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी केशराराम ने उससे कहा कि मेरे साले की शादी लिक्ष्मा से करवा दो। जब परिवादी ने मना किया तो आरोपियों ने उसे कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसके शरीर पर चोटें आयी है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी,बेटी व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!