Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता और भाई के साथ मारपीट करने का मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। इस सम्बंध में बंगलानगर निवासी खेताराम पुत्र बबलूराम नाई ने चेतन,सुखदेव,बालकिशन,उछपा देवी,गुड्डी,झुमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जालू जी की खेड़ी बंगलानगर में 20 नवंबर की सुबह की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई व पिता बबलूराम के साथ गाली गलौच की। जब रोकने का प्रयास किया तो मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





