शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार रही शाकद्वीपीय समाज टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शाकद्वीपीय समाज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार विजेता रही। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार ने निर्धारित 15 ओवर में 111 रन बनाये और वापस आर सी बी 83 रन बना पाई। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बजरंगलाल, दुर्गादत, मूलचंद सेवग(नोखा), जतिन शर्मा, गणेशदास, लक्ष्मण, शंकर, आर के शर्मा, जेठमल, अनिल, दयाशंकर, चन्द्र कुमार, शिव शर्मा ने सभी विजेता, उप-विजेता खिलाडिय़ो, मैन ऑफ़ दी मैच, मैन ऑफ़ दी सीरिज़, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का ख़िताब दिया।

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आर सी बी के पुष्पक शर्मा मैन ऑफ़ दी सीरीज, शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार के हेमंत सेवग सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार के अनंत शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। आयोजन समिति से जुड़े अभिषेक वत्सस और मनमोहन शर्मा ने बताया की यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 27 दिसंबर के मध्य आयोजित की गई जिसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बजरंगलाल ने कहा की सामाजिक स्तर पर ऐसे आयोजनों से निश्चित ही सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि जतिन शर्मा ने कहा की ऐसे आयोजनों से खिलाडिय़ो को सामाजिक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। अतिथि गणेशदास सेवग ने कहा की ऐसे आयोजन निरन्तर होने चाहिए। जिससे सामाजिक प्रबुद्धजनो से मिलने एवं जुडऩे का अवसर मिलता रहे। अतिथि अनिल ने कहा की युवाओं की टीम द्वारा लगातार सामाजिक स्तर पर खेल- कूद संबंधित आयोजन होने से शत प्रतिशत प्रतिभाएँ भविष्य में समाज का नाम रोशन करेगी। अतिथि मूलचंद ने कहा इस भयंकर सर्दी में खेलने का साहस सूर्यवंशी ही कर सकते है और कहा कि युवाओं द्वारा समाजहित में आगे आना और लक्ष्य के साथ कार्य करना आगामी भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

 

आयोजन समिति से जुड़े भास्कर शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला रेलवे ग्राउंड में नाईट मैच हुआ। आयोजन समिति के शुभम शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता की सबसे बेहतरीन बात यह रही कि इसमें बचपन से लेकर पचपन वर्ष तक के सभी आयु वर्ग के खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया। समिति के निलेश शर्मा ने बताया आयोजन में मुख्य सहयोगी शिव-शक्ति परिवार के बलदेव सेवग, मूलचंद सेवग (नोखा), बजरंग लाल, दुर्गादत, विनोद भोजक, अनिल शर्मा, शंकर सेवग, राजेश शर्मा, विकास शर्मा, शिव रतन, लक्ष्मण भोजक, विजय भोजक, शिव पंडित (हांसी), अरुण सेवग, चन्द्र कुमार, जुगल किशोर , मनोज भोजक थे। आयोजन समिति के हेमंत सेवग ने बताया की पहली बार यह प्रतियोगिता लीग आधारित हुई।
आयोजन समिति के दाऊ जी लहरी ने सभी अतिथियों, खिलाडिय़ो एवं सामाजिक बंधुओं का सफल एवं शानदार आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया की भविष्य में भी सामाजिक स्तर पर निरन्तर एसे आयोजन होते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!