Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल जाने की खबर सामने आयी है। यह मानव अंग कृषि मंडी और आरसीपी श्मसान भूमि में मिले है। जानकारी के अनुसार दोनो जगहों पर मानव अंग के रूप में पैर मिले है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और मानव अंगो को अपने कब्जे में लिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मानव अंग किसी जानवर द्वारा श्मसान भूमि में दफन किए गए किसी के हो सकते है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता भगवान सिंह ने इस पर सवाल उठाते हुए एफएसएल टीम का गठन कर जांच की मांग की है। मानव अंगे मिलने से कृषि मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।



