Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चौराहे पर खड़े ट्रक को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में भगवानपुरा बस्ती रानीबाजार निवासी रामस्वरूप पुत्र पन्नालाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुमावत होटल शोभासर चौराहे पर 31 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपना ट्रक ट्रेलर होटल के पास खड़ा किया था लेकिन कुछ दिन बाद देखा तो मौके पर उसका ट्रेलर नहंी मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ऐसा ही मामला दो दिन पूर्व नोखा से सामने आया था। जहां पर सर्विस सेंटर के पास खड़ा किया ट्रेलर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।



