ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की व्यवस्था देखने पहुंचे सत्यशील महाराज-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक साध्वी ऋतुंभरा बीकानेर में रहेगी। साध्वी ऋंतभरा के आने से पहले शुक्रवार को उनके शिष्य सत्यशील महाराज ने यहां की व्यवस्थाएं देखी। सत्यशील महाराज ने पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड और साध्वी के रहने वाले स्थानों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। इस मौके पर सत्यशील महाराज ने सनातन धर्म रक्षा समिति के लोगों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।

बीकानेर प्रवास के दौरान साध्वी ऋतुंभरा के निवास के लिए मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, भाजपा नेता दिलीप पुरी का निवास के अलावा एक होटल की व्यवस्था देखी। सत्यशील महाराज के साथ सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित, गोपाल भादाणी, सुनील कुमार यादव, राजेंद्र चुग और कैलाश छंगाणी आदि थे। विदित रहे कि 22 से 28 फरवरी तक पालिटेक्निक कॉलेज में साध्वी ऋतुंभरा के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा और श्रीमद् भागवत कथा के साथ ही 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ भी होगा। बीकानेर में 27 फरवरी को होगी धर्म संसद – बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 27 फरवरी को धर्म संसद होगी। इस धर्म संसद में देशभर के संत महात्मा शामिल होंगे। साध्वी ऋतुंभरा के सान्निध्य में होने वाली इस धर्म संसद में सनातन धर्म के उत्थान और गोरक्षा पर बात होगी। धर्म संसद की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

नरसी विला का भी निरीक्षण किया- 28 फरवरी को साध्वी ऋतुंभरा के सान्निध्य में नोखा तहसील के सिलवा मूलवास में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन स्थल नरसी विला का भी सत्यशील महाराज ने निरीक्षण किया। महाराज ने नरसी विला के ब्रह्मलीन दुलारामजी के फलसे को देखा। उन्होंने भंवर कुलरिया और प्रेम कुलरिया से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। इस मौके पर भंवर कुलरिया, प्रेम कुलरिया, जगदीश सुथार और राधा किशन ने सत्यशील महाराज, सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित मौके पर मौजूद समिति के सदसयों का सम्मान भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!