सत्संगियों ने गीताभवन सत्संग सेवा समिति का किया गठन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पवित्रता व आध्यात्मिकता हर सत्संगीजन के आत्मा की धडकऩ है। परमपूज्य श्रद्धेय सेठजी ने सत्संग, ध्यान, भजन व गीताजी के प्रचार हेतु इस पवित्र भूमि की खोज करके भवन की स्थापना की । इन महान विभुति ने शायद यह कल्पना नहीं की होगी कि उनके इस पवित्र संकल्प व प्रयास को कालान्तर में इस भवन के संरक्षण व संचालित करने वाली ट्रस्ट के ट्रस्टीजन ही कलंकित कर, पाप के भागीदार बनेंगे।

 

सत्संग भवन जो प्रभु स्मरण, सत्संग, भजन – साधन में लगे ग्रहस्थियों व संतों का आश्रय स्थल है जहाँ – वृद्धजन , मातायें, बहने सत्संग हेतु वर्षों से आते रहे है। परम् पूज्य श्रद्धेय श्रीसेठजी व परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामीजी के सपनों को ये लोग मिटाने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं व सनातन धर्म का एक बहुत बड़ा आधार स्तम्भ इस भवन को होटल की तरह आमदनी का जरिया बना रहे है जो कि
पूज्य संत – भगवंत के विचारो – एवम् सिद्धान्तों की निर्मम हत्या है ये हमें कतई स्वीकार नहीं है।

 

सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर को जानकारी मिलने पर समिति ने निर्णय लिया कि दिसंबर से इस आंदोलन को शुरू करके और उसके बाद पूरे रजस्थान से परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी जी की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए गीता भवन बचाओ आंदोलन के तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महोदय के नाम पूरे राजस्थान जिले के ग्रामीण स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा कि वर्तमान अव्यवहारिक, अनाचारी व चरित्रहीन प्रबंधक को तुरन्त हटाया जाये नहीं तो कालान्तर में इस जघन्य अपराध का केवल बदमानी के अलावा कोई उपचार ही नहीं रहेगा । आज गठन टीम में सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर के संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, मुरली शर्मा, रोहित कुमार राव, देवेन्द्र, मनीष अग्रवाल सहित अनेक सतसंग प्रेमियों ने इसका विरोध करते हुए सत्संग सेवा समिति का गठन किया और जल्दी ही आंदोलन की रुप रेखा बनाई जायेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!