Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिग्गज नेता और लाखों लोगों के चहेते किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी के निधन के बाद कल सचिन पायलट बीकानेर आ रहे है। सचिन पायलट कल रामेश्वरल डूडी के निवास स्थान सवेंदना प्रकट करने डूडी के घर जाएंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि पायलट कल सुबह जयपुर से सड़क के रास्ते बीकानेर पहुंचेगे। जहां पर दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी के घर पर जाएंगे। अरूण व्यास ने बताया कि डूडी राजस्थान के दिग्गज नेता और हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के मार्शदर्शक भी थे।








