शहरी परकोटे में बिजली कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच हंगामा, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मीटर बदलने और नई लाइन डालने को लेकर हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शहरी परकोटे नथाणियां सराय की है। जहां पर आज बिजली कंपनी अपने पूरे दस्ते के साथ मीटर बदलने और नई लाइन डालने के लिए पहुंची थी। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो लोगों एकत्रित हो गए।

 

देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार निजी बिजली कंपनी बीकेईसीएल के कर्मचारी मीटर बदलने और लाइन से जुड़ा कार्य करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने काम का विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की भी खबरें आ रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। हालात को संभालने के लिए नयाशहर थाना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों के थानाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!