पूनम चौधरी की काव्य कृति पहली फुहार का लोकार्पण कल-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी की तरफ से 5 फरवरी को सांय 4 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, रेलवे स्टेशन रोड में साहित्यिक कृति पहली फुहार का लोकार्पण समारोह होगा। इस काव्य संग्रह को कवयित्री पूनम चौधरी ने लिखा है। सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया कि पूनम चौधरी की इस कृति को सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर ने सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन पुरस्कार भी घोषित किया हुआ है। सूर्य प्रकाशन मंदिर से प्रकाशित पूनम चौधरी की यह पहली काव्य कृति है। नदीम अहमद नदीम ने बताया कि लोकार्पण समारोह में पुस्तक पहली फुहार पर लेखक इमरोज नदीम पाठकीय टीप रखेंगे। इस समारोह में विशेष रूप से उर्दू के लेखक व स्कॉलर अनीसुद्दीन सिद्दीकी व हिंदी साहित्य के कवि, आलोचक डॉ ब्रजरतन जोशी मंचस्थ अतिथि होंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!