पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो दर्जन को दबोचा, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष से एक दिन पूर्व बीकानेर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ के सुपरविजन में सीओ सिटी अनुज डाल, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में की गयी है। इस दौरान नयाशहर, सदर, मुक्ताप्रसाद पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस ने दुकानों,होटलों,ढ़ाबोंं और शराब के ठेकों के पास चैकिंग की। इस दौरान शराब की दुकानों के पास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस सम्बंध में सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि अवैध स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बता दे कि लगातार पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया जा रहा है कि नववर्ष के जश्न को अनैतिक गतिविधियों,हुड़दंग के साथ फीका ना करें और नियमों के तहत उत्साह के साथ नववर्ष मनाएं। डाल ने बताया कि नववर्ष को लेेकर लगातार पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर है और हर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे में आमजन भी किसी भी अनैतिक गतिविधि हो तो सम्बंधित थाना क्षेत्र में सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!