Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने होटल में दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से एकबारगी मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से दो युवतियों का अलग-अलग कमरों से पकड़ा है। जिनके पास से नशीले पदार्थो से जुड़ी कुछ सामान भी मिला है। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सखी सेंटर भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार होटल मालिक मौके से फरार हो गया और वहीं संचालक को पकड़ा है। मौके से सिल्वर कलर का पेपर भी मिला है जो कि अमूमन नशीले पदार्थो के उपयोग में लिया जाता है। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद होटल प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


