Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीमों ने आज पीबीएम के बाहर रेड़ की। पुलिस की इस कार्रवाई से पीबीएम क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तीन सीओ और सौ पुलिसकर्मियों की टीमों ने पीबीएम हॉस्पीटल के बाहर चारों तरफ घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीमों ने मौके पर थड़ी,ठेले और दुकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन किया है। जिनके पास से नशीले पदार्थो के कुछ पाउच भी मिले है। जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस टीमों को पीबीएम क्षेेत्र में नशीले पदार्थो को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।





