Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ब्लैकमेल कर रूपए मांगने और झूठे रेप के मामले में फसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चुरू के बीदासर क्षेत्र में की गयी है। जहां पर परिवादी चंद्र प्रकाश छापोला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सत्यनारायण प्रजापत निवासी दड़ीबा एक बीकानेर निवासी महिला के साथ मिलकर चंद्र प्रकाश को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहा था और उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। धमकी के कारण पीडि़त चंद्र प्रकाश पहले ही 3 लाख रुपये दे चुका था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।





