धारदार हथियारों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चार थानों की टीमों ने की कार्रवाई-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू,छुरा जब्त किए है। इस सम्बंध में नयाशहर, खाजूवाला, छतरगढ़, नोखा पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार धारदार हथियार जब्त किए है ।

नयाशहर पुलिस ने 27 दिसंबर की शाम को गणेश फील्ड़ भाटो के बास के पास कार्रवाई करते हुए अनीश गहलोत नाम के युवक के पास से एक अवैध धारदार चाकू जब्त किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

नोखा पुलिस ने 27 दिसंबर की दोपहर को करीब पौने तीन बजे के आसपास अण्डरब्रिज के पास कार्रवाईकरते हुए पंजाब के रहने वाले 24 वर्षीय युवक हरजीत सिंह के पास से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाजूवाला पुलिस ने 27 दिसंबर की दोपहर को करीब सवा दो बजे के आसपास बस स्टैंड के नजदीक कार्रवाई करते हुए खाजूवाला क्षेत्र में रहने वाले रवि कुमार नाम के युवक के पास से धारदार छुरा जब्त किया है।

वहीं छतरगढ़ पुलिस ने 27 दिसंबर की शाम को चार बजे के आसपास स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय व्यक्ति रूपाराम के पास से लोहे का धारदार कापा जब्त किया है। पुलिस ने चारों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!