मुख्य बाजार में गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर लोग, जनप्रतिनधि बोले-नहीं सुधरी व्यवस्था तो उतरेंगे सड़क पर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने से आमजन परेशान हो रहा है। जिसके चलते बाजार में गंदगी के बीच से निकलने को राहगीर मजबूर है। घटना रामपुरा बस्ती के मुख्य बाजार के है। जहां पर नाले की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से नाले का गंदा पानी मुख्य बाजार व आसपास की गलियों में भर गया है।

जिसके चलते आमजन परेशान हो रहा है। इस सम्बंध में निवर्तमान पार्षद अब्दुल वाहिद बबलू ने बताया कि इस नाले में कई वार्डो का पानी आता है और इस नाले में हजारों घरों का पानी आता है लेकिन बीते दो-तीन दिनों से व्यवस्था ठीक नहीं होने से नाले का गंदा पानी मुख्य बाजार की सड़कों पर है। वाहिद ने बताया कि कई बार इसके स्थाई समाधान को लेकर भी लिखित में शिकायत दी गयी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वाहिद ने बताया कि आगामी दिनों में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो मजबूरन हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!