नशीले पदार्थ एमडी के साथ एक को किया गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामण बनवारीलाल मीणा, सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार ने की।

 

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर झंवरलाल शर्मा नाम के व्यक्ति के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 10.97 ग्राम एमडी जब्त की साथ ही बिक्री के 2800 रूपए भी जब्त किए। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!