Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छठी कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग के साथ युवकोकं द्वारा छेड़छाड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में नाबालिग की माँ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की स्टूडेंट है। गांव के कुछ लड़के उसे तंग कर रहे हैं। उससे छेड़छाड़ करते है और अश्लील इशारे करते है।


मासूम ने जब यह सारी बातें बताई तो मैं खुद 28 नवम्बर को बच्ची को स्कूल छोडऩे जा रही थी। इस दौरान आरोपी बाइक सवार लड़के हॉर्न बजाते हुए आए। इन युवकों ने अश्लील इशारे किए और हमारे सामने बाइक रोक दी। विरोध करने पर कहा कि हम तो ऐसे ही करेंगे। इसके बाद दूसरे लड़के भी हंस रहे थे। पीडि़ता के अनुसार- इसके बाद मंगलवार(2 दिसंबर) को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।



