Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दिनोंदिन सुसाइड की खबरें डरावनी साबित हो रही है। ऐसी ही खबर गंगाशहर क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर 15 वर्षीय बालक ने सुसाइड कर लिया। घटना सुजानदेसर स्थित गंगा रेजिडेंसी की है। जहां पर फ्लैट में रहने वाले 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।





