Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मतदाता सूची पुनरीक्षक कार्यक्रम जारी है। जिसमें लापरवाही के चलते 8 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए है। नोखा उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही के चलते नोटिस जारी किए है।
निरीक्षण के दौरान जानकारी सामने आई की बीएलओ द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस पर जांगिड़ ने 8 जिम्मेवार अधिकारियों को नोटिस जारी किए है। उपखंड अधिकारी जांगिड़ ने तीन बीएलओ के विरूद्ध 17 सीसीए के नोटिस जारी किए है। वहीं दो बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जांगिड़ ने दो सुपरवाईजर को भी कारण बताओं नोटिस जारी किए है।





