विवाहिता की मौत के मामलें में नया मोड़,मृतका की माँ ने लगाया मारने का आरोप,मुकदमा दर्ज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस सम्बंध में मृतका की माँ ने सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 30 अगस्त से 3 नवंबर के बीच की है। इस सम्बंध मेंं बिल्किस बानो ने राशीद,नगीना,खालिद,सोनू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी रहमत का विवाह राशीद के साथ हुआ। इस दौरान उसकी दूसरी पत्नी भी साथस ही रहती थी।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरेापियों ने उसकी बेटी को तंग परेशान किया। जिसके चलते उसकी बेटी परेशान रहने लगी और 2 नवंबर को उसकी बेटी ने फोन कर कहा कि ये मुझे मार देंगे मेरी जान को खतरा है। जिसके बाद 3 नवंबर को सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है। प्रार्थिया ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर सोची समझी चाल से उसकी बेटी को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुक़दमा दर्ज कर सीओ सिटी अनुष्ठा कालिया को जांच दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!