Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के 28 जून को रात को करीब 12 बजे के आसपास एनएच-62 की है। इस सम्बध्ंा में हाल चिकित्सा अधिकारी सीएचसी बलराम ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





