Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नवविवाहिता की शादी के 27 दिनों बाद ही मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पाबूबारी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के पिता गोपालदास सोनी ने रिपोर्ट दी हे। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी पूजा सोनी की छत्तरगढ़ से बीकानेर लाते हुए रास्ते में मौत हो गई।


दरअसल, पूजा की शादी महज 27 दिन पहले ही छत्तरगढ़ के चुन्नीलाल सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद ही वो बीमार हो गई।डॉक्टर ने डेंगू बताया तो उसे इलाज के लिए बीकानेर लाने का निर्णय किया गया। छत्तरगढ़ से बीकानेर आते समय रास्ते में पूजा ने दम तोड़ दिया। उसका शव छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखा गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।



