Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे क्वार्टर में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के पलाना रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे क्वार्टर की है। इस सम्बंध में मृ़तका के भाई विष्णु पुत्र भरतलाल मीणा ने रिपोर्ट दी है।


विष्णु की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल 2024 को उसकी बहन बीना की शादी लोकेश पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी मोकपुरा जिला टोंक के साथ हुई थी। 6 जनवरी की शाम को उसकी बहन की सुसाइड की सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बहन ने रेलवे क्वार्टर में फांसी लगा ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


