Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अक्टूबर 2024 से 2 अक्टूबर 2025 के बीच में मुरलीधर की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर तंग परेशान किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी लज्जा भंग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








