डूडी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे रहे है कई वरिष्ठ नेता-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान केसरी के नाम से प्रसिद्ध दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का बीती रात को निधन हो गया। जिसके बाद से प्रदेश में शोक की लहर छा गयी। आज दोपहर को डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर उनके निवास स्थान से उदयरामसर बाई पास नोखा रोड़ ड्यूनेक मोटर के पास जाएगी। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली सहित अनेक नेता डूडी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे

डूडी के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा,पूर्व सीएम अशोक गहलोत,पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा,पूर्व मंत्री देवीङ्क्षसह भाटी,गोविंद मेघवाल,डॉ. बी.डी.कल्ला,भंवर ङ्क्षसह भाटी,विधायक अंशुमान भाटी,जेठानंद व्यास,विश्वनाथ मेघवाल,सुमित गोदारा,ताराचंद सारस्वत के साथ-साथ पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई ने शोक जताया। वहीं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया,शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़,कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,बिशनाराम सियाग ने भी शोक जताया है। डूडी के निधन पर युवा नेता भंवरलाल कूकणा,तोलाराम सियाग,जसराज ङ्क्षसवर,वेद व्यास,सुरेन्द्र शेखावत,जुगल राठी,महावीर रांका,चन्द्र मोहन जोशी,महेन्द्र ढ़ाका,राजेन्द्र पंवार,भाजपा नेता राजकुमार किराडू,विजय आचार्य,मनीष सोनी सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धाजंलि देते हुए शोक जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!