Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालेरा की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई किशनलाल ने भंवरलाल व दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई बाहर से घर पर आया तो उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।रात को शिवराज घर लौटा तो उसकी तबीयत बहुत खराब थी। पूछने पर उसने बताया कि भवरलाल और उसके साथियों ने शराब में कुछ मिलाकर उसे पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

 

परिजनों ने तत्काल शिवराज को पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि भवरलाल और उसके 2-3 साथियों की साजिश के तहत जहरीली शराब पिलाई गई, जिससे शिवराज की मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी गणेश कुमार को जांच सौंपी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!