Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में उज्जैन के रहने वाले हाल अपना घर आश्रम में मैनेजर ज्ञानङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि अपना घर आश्रम में निवासरत सुभाष की अचानक तबीयत खराब हुई और हार्ट अटैक आ गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



