Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अत्यधिक शराब के सेवन से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के करणीसर में 8 नवंबर की शाम की हे। इस सम्बंध में मृतक के भाई पेंमाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अमराराम शराब पीने का आदि था। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसके भाई अमराराम की मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





