Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को घड़सीसर पुलिया के पास की है। जहां पर जयपुर-जोधपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने कालूराम रेगर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।


इस सम्बंध में उदयरामसर निवासी मृतक के भाई जगदीश रेगर ने बताया की उसका भाई कालूराम रेगर को 16 नवंबर को शाम सात बजे जयपुर-जोधपुर बाईपास घड़सीसर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



