सांप के डसने से व्यक्ति की मौत, परिजन करते रहें इंतजार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के डसने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के रोही मकड़ासर में 11 दिसंबर की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में मृतक के भतीजे गोमंदराम पुत्र लूणाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बातया कि उसके 61 वर्षीय चाचा परताराम 11 दिसंबर की सुबह 8 बजे के आसपास घर से गाय लेकर खेत के लिए निकले थे लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे तो आसपास पता कियास।

 

ग्रामीणों के सहयोग से ढूंढने निकले तो रात को खेत में बेहोशी की हालात में मिले। प्रार्थी ने बताया कि उसके चाचा की जहरीले सांप के डसने से बेहोश हो गए थे। जिन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!