Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी बचाने की मुहिम का एक बड़ा आगाज आज बीकानेर की धरती से हो रहा है। देशभर से पर्यावरण प्रेमी बीकानेर पहुंचना शुरू हो चुके है। रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक पर्यावरण प्रेमी ही नजर आ रहे है। अलसुबह से ही बीकानेर के पालिटेक्निक कॉलेज मैदान में पर्यावरण प्रेमी पहुंचना शुरू हो चुके है।


बीकानेर की धरती से माँ अमृता देवी के वशंज एक नई कहानी खेजड़ी को बचाने के लिए लिखने का तैयार है। बीकानेर इस महापड़ाव में शामिल होने के लिए आम से खास हर कोई अपनी भागीदारी निभाने के लिए आतुर सा दिखाई दे रहा है। जनसमान्य से जनप्रतिनिधयों ने खुद आगे आकर इस मुहिम को समर्थन दिया है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान से गायब होती खेजड़ी को बचाने का आज बड़ा शंखनाद आरपार के माध्यम से हो रहा है। रविवार को भी दिनभर बिश्नोई धर्मशाला में लोगों का आवागमन जारी रहा।
वहीं शिव से विधायक रविन्द्र भाटी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, मंजीतपाल सांवरााद सहित अनेक लोग अपने काफिलों के साथ इस महापड़ाव में शामिल होने आ रहे है। 36 कौम और राजनीतिक पार्टियों ने खुलेआम समर्थन दिया है। जिसका आज सीधा असर पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्राउण्ड में देखने को मिलेगा।
वहीं इस पूरे महापड़ाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे महापड़ाव की सुरक्षा बंदोबस्त के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। अनेकों स्थानों पर वीडियोग्राफी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो।


